लातेहार, दिसम्बर 10 -- बारियातू। बारियातू प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती हुई ठंड के साथ कनकनी को देखते हुए अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी ने बारियातू मुख्यालय और टोंटी के भीड़भाड़ जगहों पर अलाव की व्यवस्था कराई। सीओ कुमारी ने कहा कि अलाव की लकड़ी खत्म होने पर ठंड को देखते हुए आगे भी व्यवस्था बनाई जाएगी। अलाव की व्यवस्था बनाए जाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों, दुकानदारों व दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों सहित कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अजय कुमार राम ने अंचलाधिकारी को साधुवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...