लातेहार, जनवरी 7 -- बारियातू, प्रतिनिधि। मादक पदार्थों की अवैध खेती के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बारियातू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत शिबला पंचायत के झिरमतकोमा गांव में अवैध रूप से की जा रही लगभग 6 एकड़ पोस्ता की खेती को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि सूचना मिली थी कि बाराखाड़ क्षेत्र में वन भूमि एवं गैर मजरुआ जमीन पर बड़े पैमाने पर पोस्ता की खेती की गई है। सूचना की सत्यता की पुष्टि के बाद बालूमाथ एसडीपीओ बिनोद रवानी के मार्गदर्शन में बारियातू थाना की एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर से खेतों की जुताई कराई तथा डंडों की सहायता से पोस्ता के पौधों को पूरी तरह नष्ट किया। थाना प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.