गंगापार, नवम्बर 30 -- निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं के फॉर्मो का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन तहसील स्तर पर बहत्तर प्रतिशत पूरा हो गया है। एसडीएम बारा ने बताया कि दर्जन भर गांवों के बीएलओ द्वारा शत प्रतिशत फीडिंग कर लिया गया है। एसडीएम बारा के अनुसार एईआरओ तहसीलदार बारा रोशनी सोलंकी के क्षेत्र संविलयन विद्यालय डेराबारी पूर्वी भाग, संविलयन विद्यालय छतहरा कक्ष 2,लेवदा,बिरवल पूर्वी भाग और पंचायत भवन देवरिया में लगभग फीडिंग का काम पूरा कर लिया गया है। एईआरओ विजय कुमार नायब तहसीलदार बारा के टिकरी कला पूर्व भाग,चक सुचेर ,मदुरी का भी डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है। इसी प्रकार पंवरी,बन बिहरिया,घुरमी,बेरुई आदि के बीएलओ ने भी काम पूरा कर लिया है एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने बताया कि सभी बीएलओ को निर्देश दिया...