गंगापार, दिसम्बर 8 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। किसानों को धान का उचित मूल्य प्रदान करने के लिए शासन द्वारा विभिन्न गांवों में बाइस क्रय केंद्र खोले गए हैं इसके बावजूद बारा तहसील में बिचौलिए सक्रिय हैं। शासन द्वारा धान का क्रय मूल्य 2369 रुपए प्रति क्विंटल निश्चित किया गया है। इसके लिए क्षेत्र के जसरा में तीन, सरसेड़ी, रिगवा, गोइसरा, बड़गड़ी, शंकरगढ़, नारीबारी, सुरवल सहनी, अकौरिया, जारी, चिल्ला गौहानी आदि गांवों में कुल बाइस क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसानों ने बताया कि क्रय केंद्र पर हैब्रिड धान की खरीद नहीं की जा रही है।इसी का लाभ बिचौलिए उठा रहे हैं और 1700-1800 रुपए प्रति क्विंटल खरीद कर मिलर को बेंच रहे हैं। उसके बाद क्रय केंद्र पर किसान का अंगूठा लगवा दिया जाता है और अधिक पैसा किसानों से वापस ले कर बांट लिया जाता है।इस संबंध में एसडीए...