गंगापार, जून 20 -- गुरुवार रात बारा क्षेत्र के कस्बों और गांवों में जम कर बरसात हुई। बरसात से उमस और गर्मी से राहत महसूस हुई है। किसानों के चेहरे पर खुशी दौड़ गई है। बारा क्षेत्र गर्मी और उमस से जूझ रहा था। नहरों में पानी न आने से किसान परेशान थे क्योंकि अधिकांश किसान धान की नर्सरी नहीं डाल पाए थे। इस परिस्थिति में गुरुवार की बरसात से किसानों ने राहत महसूस किया है। खेतों में पानी भर गया है।लोग नर्सरी डालने में मशगूल हो गए हैं। इससे अधिक तो गर्मी से राहत महसूस किया है। बताया गया कि भयंकर गर्मी से लोग परेशान थे। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा था।इस बीच हुए बरसात से काफी राहत मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...