गाजीपुर, जनवरी 3 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गांव स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन शुक्रवार की देर शाम उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। फाइनल मुकाबले में बारा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रक्सहां को 2-0 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपेन्द्र कुमार शर्मा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को कप प्रदान कर सम्मानित कर खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में बारा टीम के कैफ को मैन ऑफ द मैच तथा खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खालिद को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया। देर रात तक चले पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। फाइनल मुकाबला शुरू से ही बेहद रोमांचक रहा। दोनों ...