प्रयागराज, फरवरी 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यमुनापार में बारा थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर को एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को 75 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के बदले रिश्वत मांगी थी। उधर, धूमनगंज में नगर निगम के टैक्स कलेक्टर अनूप चंद्र मिश्र को विजिलेंस टीम ने दस हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ लिया। भदोही जिले लुकमनपुर सुरियावां निवासी संतोष कुमार दुबे ने एंटी करप्शन प्रयागराज में बारा थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर के खिलाफ 75 हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। एंटी करप्शन निरीक्षक मृत्युंजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम ने बुधवार दोपहर करीब पौने तीन बजे बारा थाने में योजनाबद्ध तरीके से इंस्पेक्टर विनोद कुमार सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.