गंगापार, फरवरी 22 -- विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को बारा क्षेत्र के बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। रविवार को बारा तहसील अंतर्गत विभिन्न बूथों पर बीएलओ द्वारा 1052 नए मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया। एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अन्तर्गत दावा एवं आपत्ति अवधि में अधिक से अधिक संख्या में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित कराने तथा मतदाता सूची को शुद्ध करने के उद्देश्य से दावा एवं आपत्ति प्राप्त किये जाने हेतु चार विशेष अभियान दिवस आयोजित कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इन निर्देशों के क्रम में पूर्व में दिनांक 11 जनवरी, 18 जनवरी तथा 31 जनवरी, 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किये गये थे। इसी कड़ी में रविवार, 22 फरवरी 2026 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.