उरई, दिसम्बर 3 -- जालौन। हर वर्ष नगर की पहचान तथा गंगा जमुना तहजीब का प्रतीक श्री बाराही देवी मेला प्रर्दशनी का आयोजन किया जाता है। नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित मेला एवं विकास प्रदर्शनी का आज विधि विधान से पूजन अर्चना की गयी। पूजन के साथ ही आयोजन की तैयारियां शुरू हो जायेगी। नगर में प्रतिवर्ष श्रीबाराहीं देवी मेला मैदान (फौजी पड़ाव की भूमि) पर श्रीबाराहीं देवी मेला का आयोजन किया जाता है। यह मेला इस मायने में और भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि यह मेला गंगा जमुनी तहजीव की मिसाल बना हुआ है। मेला मैदान में श्रीबाराहीं देवी मंदिर के साथ ही उसी के बगल में मजार भी स्थित है। प्रतिवर्ष नगर पालिका द्वारा श्रीबराहीं देवी मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन एवं मजार पर अकीदत के साथ चादर चढ़ाई जाती रही है। पूजन व चादर चढ़ाने के बाद मेले के आयोजन की...