बांका, फरवरी 22 -- बाराहाट। प्रखंड क्षेत्र की राजनीति में सक्रियता बढ़ गई है। बाराहाट प्रखंड स्थित जदयू कार्यालय में शीघ्र ही जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव आयोजित किया जाएगा। चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह चुनाव कराया जा रहा है। चुनाव की तिथि और प्रक्रिया को लेकर जिला नेतृत्व द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव संपन्न होगा। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। ऐसे में मुकाबला रोचक होने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि चुनाव पूरी पारदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.