गिरडीह, जनवरी 16 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पथ पर बारासोली के पास गुरुवार रात पंजाबी गार्डेन होटल में हुई मारपीट एवं तोड़फोड़ की घटना के मामले में बेंगाबाद थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में 11 को नामजद और 8-10 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इसमें सोनबाद के संजीव वर्णवाल, अजय स्वर्णकार, खुटाबांध के महेंद्र ठाकुर, बारासोली के विजय सिंह, नारायण सिंह, महेश्वर सिंह, बाघे सिंह, बासुदेव सिंह, राधे सिंह, महदैया के छोटू मंडल और मोतीलेदा के प्रदीप वर्मा आदि के नाम शामिल हैं। होटल संचालक तिसरी थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी मुकेश कुमार यादव द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 11/26 के तहत कांड अंकित किया गया है। थाना में दिए गए आवेदन में भुक्तभोगी होटल संचालक ने उल्लेख किया है कि उक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.