पलामू, फरवरी 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के मेदिनीनगर के सदर प्रखंड अंतर्गत बारालोटा मोहल्ला के बूथ 249 पर मतदान के दिन प्रशासनिक कमजोरी सामने नजर आई। बूथ पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण दिन में भी लैंप जलाकर मतदान कराना पड़ा। इस कारण मतदानकर्मियों के साथ-साथ मतदाताओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मतदाताओं के अनुसार, पंचायत भवन में बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी। अंधेरे के कारण मतदाताओं को मतपत्र पहचानने, हस्ताक्षर करने और मतदान प्रक्रिया पूरी करने में कठिनाई हुई। मतदान कर्मियों को भी अभिलेखों के संधारण और मतपत्रों की जांच में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि प्रशासन को पहले से बूथों की भौतिक स्थिति का निरीक्षण कर बिजली, रोशनी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहि...