बाराबंकी, मार्च 12 -- बाराबंकी। 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान में खोजे गए टीबी रोगियों में 14 मरीजों को सीएमओ व एसीएमओ ने गोद लेकर पोषण पोटली का वितरण किया। सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव, डीटीओ डॉ. राजीव टंडन, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. संजय बाबू, डॉ. एन कमाल, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. एलबी गुप्ता व डॉ. पंकज चौधरी ने मरीजों को गोद लिया। मरीजों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए यह अधिकारी नियमित पोटली उपलब्ध कराएंगे। इस मौके पर अंकुर वर्मा, कमलेश वर्मा, शिप्रा सिंह, रितेश कुमार सिंह, कपिल कुमार, शिशिरकांत, बृजेश कुमार गुप्ता व आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.