मऊ, दिसम्बर 11 -- घोसी (मऊ)। बाराबंकी हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद गुरुवार को घोसी कोतवाली पुलिस टीम मृतक महिला गुलफ्शा उर्फ चांदनी के मायके खानपुरखुर्द गांव पहुंचकर पास-पड़ोस के लोगों से पूछताछ के उपरांत जानकारी हासिल की। गुरुवार को दूसरे दिन भी खानपुरखुर्द स्थित मायके में सन्नाटा पसरा रहा। पूरे दिन लोग हादसे को लेकर चर्चा करते देखे गए। बाराबंकी के हैदरगढ़ गांव डीह के पूर्वांचल एक्सप्रेस के पास भीषण सड़क हादसे में 49 वर्षीय गुलफ्शा उर्फ चांदनी, 12 वर्षीय समरीन पुत्री जावेद, 8 वर्षीय इल्मा पुत्री जावेद, 4 वर्षीय इजमा पुत्री जावेद, 10 वर्षीय जियान पुत्र जावेद की दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतक गुलफ्शा उर्फ चांदनी का मायका मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खानपुरखुर्द गांव हैं। मृतक महिला बुधवार की सुबह में अपने मायके से...