बाराबंकी, मार्च 19 -- जैदपुर। नगर पंचायत जैदपुर में थाने चौराहे पर पुलिस बूथ के सामने सडक के किनारे पटरियों पर कब्जा कर चल रहा अवैध टैक्सी स्टैण्ड लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सुबह से शाम तक चौराहे पर सड़क के किनारे सड़क पटरी पर अतिक्रमण कर टैम्पो, ई-रिक्शा आदि वाहन खड़े रहते हैं। बाराबंकी, सफदरगंज, भानमऊ की ओर चलने वाले वाहनों के कारण रोजाना जाम लगता है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि उक्त वाहनों के लिए कोई स्टैण्ड की भूमि निर्धारित की जाए ताकि सड़कों पर जाम न लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.