बाराबंकी, फरवरी 13 -- कोठी। सिद्धौर ब्लॉक के मोहम्मदपुर हुसैनबक्श गांव में शुक्रवार को राशन वितरण के दौरान तीन बोरी अनाज खराब पाया गया। कोटेदार की दुकान पर दो बोरी चावल और एक बोरी गेहूं सड़ा हुआ और कीटयुक्त मिला। कार्डधारकों ने इसे लेने से इंनकार कर दिया। विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी। राशनकार्ड धारकों के अनुसार, गेहूं की बोरी में घुन पाए गए, जिससे उसकी गुणवत्ता बेहद खराब हो गई थी। कीटों ने गेहूं को खोखला कर पाउडर में बदल दिया था। यही चावल की स्थिति थी। कार्डधारकों ने कहा कि ऐसा खाद्यान्न उपभोग के योग्य नहीं है और इसे घर ले जाने से कीटों की संख्या बढ़ सकती है। कार्डधारकों ने मौके पर ही विभागीय अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, शुक्रवार शाम तक इस मामले में अधिकारियों द्वारा कोई जांच-पड़ताल शुरू नहीं की गई थी। कोटेदार उमाशंकर कुमा...