रामनगर (बाराबंकी), अगस्त 3 -- यूपी के बाराबंकी जिले के लोधेश्वर महादेवा में आयोजित धार्मिक मेले के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब मेला परिसर में पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर एक लोहे के जीने में उतरे करंट की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। रविवार दोपहर हुई इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। घटना के तुरंत बाद प्रशासन व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।दुकान के सामने लगा था जीना, वही बना मौत का कारण यह हादसा मेला परिसर में स्थित शालू स्टूडियो नामक दुकान के सामने हुआ। स्टूडियो संचालक संजय कुमार (28), जो लाई की दुकान भी चला रहे थे, वहीं बैठे थे। इस बीच थाना मसौली के गांव गुलरिहा निवासी हौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.