बाराबंकी, मार्च 19 -- बाराबंकी। जिला टैक्स बार एसोसिएशन में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर मिठाई खिलाई और होली की बधाई दी। टैक्स बार अध्यक्ष पवन कुमार वैश्य ने कहा कि होली का त्योहार हमारे देश के सबसे प्रमुख और रंगीन त्योहारों में से एक है। इस अवसर पर सुरेन्द्र प्रताप सिंह बब्बन सिंह, आलोक श्रीवास्तव, हुमायूं नईम खान, सुनीत अवस्थी, नरेश सिंह, नवीन जायसवाल, दिलीप कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह, नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.