बाराबंकी, मार्च 19 -- सुबेहा। चोरी का इल्ज़ाम लगाकर दबंगों ने नौ वर्षीय किशोर को बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। दबंगों की पिटाई से किशोर की कमर की हड्डी टूट गई। खून की उल्टियां शुरू होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पिटाई का विरोध करने पर दबंगों ने मां को भी पीट दिया। घटना के बाद लगातार दो दिनों तक थाने में सुलह का प्रयास होता रहा। आखिरकार पुलिस ने बुधवार देर रात एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सुबेहा थाना क्षेत्र के इच्छा का पुरवा मजरे चकौरा गांव निवासी उमेश रावत दिल्ली शहर में रहकर नौकरी करते हैं। घर पर पत्नी श्रीमती अपने नौ वर्षीय पुत्र दीपक के साथ घर पर रहती है। गांव निवासी जगमोहन यादव अपने घर पर किराने की दुकान चलाते हैं। उमेश रावत ने आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व 17 मार्च की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.