बाराबंकी, सितम्बर 28 -- सआदतगंज। मसौली थाना के एक गांव में घर में अकेली रह रही महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध करने व शोर मचाने पर महिला की पिटाई कर आरोपी भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मसौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता का पति 26 सितंबर की रात घर पर नहीं था। विवाहिता घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठा कर गांव के ही उपेंद्र व शिवकुमार उसके घर में घुस गए। उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें करने लगें। विवाहिता ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो परिजन व ग्रामीण दौड़ तो दोनों युवक महिला की पिटाई करते हुए भाग निकले। पीड़िता ने थाने पहुंच कर दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.