बरेली, फरवरी 13 -- करोड़ों की ठगी में कैनविज कंपनी के एमडी हिस्ट्रीशीटर कन्हैया गुलाटी पर एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। बाराबंकी के 422 लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी में कोर्ट के आदेश पर बारादरी पुलिस ने कन्हैया गुलाटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बाराबंकी के कोतवाली नगर के गांव बड़ेल निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि कैनविज कंपनी में निवेश करने पर मोटा मुनाफा करने का झांसा देकर उससे लाखों की ठगी की गई थी। कंपनी के अधिकारियों की बातों में आकर उसने करीब 35 लाख रुपये निवेश किए थे। उसके बाद अन्य 422 लोगों ने भी कैनविज कंपनी में करोड़ों रुपये निवेश किए थे लेकिन कंपनी का मालिक कन्हैया गुलाटी सभी के पैसे लेकर भाग निकला। व्हाट्सएप कॉल पर रुपये मांगने पर पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.