बाराबंकी, फरवरी 22 -- जैदपुर। नगर पंचायत जैदपुर में पावर स्टेशन के पास स्थित डाकघर से आधार कार्ड बनवाना मुसीबत बन गया है। आधार कार्ड बनावाने के लिए टोकन कई दिन पहले लेना पड़ता है। टोकन न मिलने से लोगों को डाकघर के रोजाना चक्कर लगाने पड़ रहे है। कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने से लोगों में आक्रोश बना हुआ है। सुविधा शुल्क की वसूली को लेकर लोगों ने शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। कस्बे के राकेश ने बताया कि कई बार आधार कार्ड बनवाने गए है लेकिन कोई कर्मचारी कुछ ही नहीं बताता है। राजू ने बताया कि टोकन मागने पर कर्मचारी भगा देते है। शनिवार को आधार कार्ड बनवाने के टोकन मांगने पर कार्यालय में बैठे कर्मचारी ने टोकन देने से इन्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.