सीतापुर, फरवरी 4 -- गेट का ताला व चैनल तोड़करबीस लाख से अधिक की चोरी जानकारी होते ही पहुंचे अधिकारी, फॉरेंसिक टीम ने की जांच हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र औसानेश्वर मंदिर में मंगलवार की रात बदमाशों ने गेट का ताला व चैनल तोड़कर बीस लाख रुपए से अधिक की चांदी व दान पात्र में मौजूद नगदी चोरी कर ली। घटना की सूचना पाकर एएसपी व सीओ समीर सिंह एवं एसडीएम राजेश विश्वकर्मा सहित कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय गिरी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मंदिर के पुजारी शिवम गिरी पूजा के लिए भोर में साढ़े चार बजे मंदिर परिसर में पहुंचे तो देखा गर्भ गृह का चैनल टूटा था। अंदर भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग के ऊपर लगा चांदी का छत्र एवं अ...