लखनऊ, फरवरी 13 -- बाराबंकी। रास्ता रोककर एक महिला को जाति सूचक गाली दिए जाने के मामले में सफदरजंग पुलिस ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम भगोलपुरवा निवासी कलावती पत्नी स्व. कालीचरन रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2004 में उनके पति द्वारा आरोपी के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके बाद से रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि कुछ माह पूर्व सफदरगंज चौराहे के पास आरोपी ने उनका रास्ता रोककर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद से वह भय के कारण कई दिनों तक स्कूल नहीं जा सकीं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उनके पुत्र को भी रास्ते में रोककर गाली-गलौज व धमकी देता है, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.