हापुड़, जनवरी 12 -- सनलाइट कॉलोनी इलाके में बारापुला फ्लाईओवर पर रविवार देर रात एक तेज रफ्तार एसयूवी डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में एसयूवी में मौजूद सात लोग घायल हो गए। घायलों में शामिल एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद पहुंची सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों शामिल एक शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि मृतक 26 वर्षीय हर्ष अपने परिवार के साथ मेरठ में रहता है। जबकि घायल निखिल, गगन, भीष्म, युवराज, मान और हिमांशु हापुड़ और मेरठ के रहने वाले हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सभी दोस्त थे और मेरठ से अपने एक दोस्त की सगाई के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.