रामपुर, जनवरी 31 -- बिलासपुर मिलकखानम रोड पर गुरुवार देर रात बारात से लौट रहे युवक से 22 हजार रूपये लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट भी की। युवक की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मिलकखानम थाना क्षेत्र के बिलासपुर रोड की है। थाना क्षेत्र के कुंवरपुर नानकार गांव से गुरुवार को एक बारात गई थी। बारात में गांव का युवक मोहम्मद अयान खान बस से गया था। देर रात को बारात वापस आई तो युवक मिलकखानम के पास उतर गया। बताते हैं रास्ते में कुछ लोग युवक को मिल गए और मारपीट करने लगे। इस दौरान युवक की जेब में रखें 22 हजार रूपये आरोपियों ने निकाल दिए। युवक ने पैसे निकालने का विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर युवक को लहू लोहान कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर आ गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग ल...