कानपुर, फरवरी 22 -- झींझक। भोगनीपुर में शादी कार्यक्रम में शिामल होकर लौट रहे बारातियों की कार शनिवार देर रात मंगलपुर के पास डंपर से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी झींझक भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको मेडिकल कालेज अकबरपुर के लिए रेफर कर दिया गया। ककवन थाना क्षेत्र के मनावां गांव के रहने वाले सत्यम पाल की शनिवार को भोगनीपुर में शादी थी। इसमें शामिल होने के बाद कुछ बराती कार से वापस मनावा लौट रहे थे। सिकंदरा-झींझक मार्ग पर मंगलपुर रजबहे के पास देर रात तेज रफ्तार डंपर से बचने के प्रयास में बारातियों को लेकर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार मनावा गांव के रहने वाले बैजनाथ, अवनीश कुमार, आयुष पाल, अमन क...