कानपुर, फरवरी 14 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। रायपुर-गजनेर मार्ग पर रनियां थान क्षेत्र के श्यामपुर गांव के सामने देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक चला रहा युवक उछलकर सड़क किनारे घाटमपुर रजबहे में जा गिरा। उसके साथियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाश व छानबीन की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। बर्रा कानपुर निवासी पैंतीस वर्षीय अनिल पुत्र सुखदेव अपने दोस्त गडरियन पुरवा कानपुर निवासी पंकज पांडेय के साथ गजनेर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। कार्यक्रम शामिल होने के बाद दोनों अपनी बाइक से वापस कानपुर जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक से काकादेव कानपुर निवासी सचिन दिवाकर पुत्र लक्ष्मी नारायण व रविप्रकाश पुत्र स्व. छेदीलाल भी उनके साथ जा रहे थे। रात में रायपुर-गजनेर मार्ग पर रनियां थाना क्षेत्र के श्यामपुर गा...