प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 20 -- फैजाबाद के गोसाईगंज निवासी 65 वर्षीय रमाशंकर यादव दरोगा पद से सेवानिवृत्त होने के बाद लालगंज कस्बे के संगम चौराहे के पास रहते थे। गुरुवार की रात करीब 11 बजे वह किसी बारात से बोलेरो से लौटे थे। संगम चौराहे पर बोलेरे से उतरकर व पैदल घर के लिए जाने लगे। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। इधर टक्कर लगने से घायल रमाशंकर को परिजन लालगंज ट्रामा सेंटर ले गए। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रात में पुलिस को बिना सूचना शव लेकर अपने पैतृक गांव गोसाईगंज फैजाबाद चले गए। घटना को लेकर पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटना को लेकर पुलिस ने भी जानकारी से इनकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.