गंगापार, फरवरी 6 -- थाना क्षेत्र के मिझुरा गांव में गुरुवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अचानक एक युवक के घर पहुंच गई, जिसकी उसी दिन बारात फूलपुर जानी थी। युवती ने युवक पर कई वर्षों से प्रेम संबंध होने का दावा करते हुए उससे शादी करने की मांग पर अड़ गई। जानकारी के अनुसार युवती प्रतापगढ़ के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। वह गुरुवार युवक के घर पहुंची और बारात रोकने की जिद पर अड़ गई। घर और गांव में शोर-शराबा बढ़ने पर किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की। इस दौरान गांव के लोगों की मौजूदगी में कई घंटे तक पंचायत चलती रही। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.