सिमडेगा, फरवरी 5 -- बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कानारोआ बाउरालता निवासी निस्तार तोपनो के बारात से अब तक घर नहीं लौटने का मामला प्रकाश में आया है। झामुमो जिला सचिव शफीक खान ने बताया कि युवक चार फ़रवरी को बानो कानारोआँ से कुरडेग के डोड़ापानी बारात में शामिल होने गया था। लेकिन देर रात तक वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों और रिश्तेदारों ने आसपास के गाँव, रास्तों और परिचितों के यहां काफ़ी खोजबीन की। लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। इधर युवक के अचानक लापता होने से परिजन काफ़ी परेशान है। परिजनों ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है। साथ ही कहा कि अगर किसी को निस्तार तोपनो के बारे में कोई सूचना मिले, तो मोबाइल नंबर 9102041842 पर संपर्क करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...