हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 19 -- आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के ठाटा दोयम गांव में शनिवार सुबह उस समय बवाल मच गया जब बलिया जिले में गई एक बारात के दौरान हुए विवाद की गूंज गांव तक पहुंच गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। उधर, ग्रामीणों ने पुलिस पर गांव में तांडव मचाने का आरोप लगाया है। तरवां थाना क्षेत्र के ठाटा दोयम गांव के रहने वाले हरेंद्र चौहान अपनी बहन सुनैना के घर गाजीपुर के शादियाबाद थाना के रमवतीपुर गांव में रहता है। शुक्रवार को उसकी शादी थी। बारात बलिया जिले के बेल्थरा रोड गई थी। बारात में ठाठा दोयम और रमवतीपुर दोनों गांवों के लोग गए थे। वहां डीजे पर डांस को लेकर ठाटा दोयम और रमवतीपुर के बाराती आपस में भिड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.