मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बहिलवारा गांव में रविवार की रात बारात में हथियार लहरा रहे हिस्ट्रीशीटर संदीप कुमार झा को पुलिस ने दबोच लिया। दस दिन पहले संदीप जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। वह हत्या समेत अन्य मामलों का आरोपित है। सरैया थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ संदीप को पकड़ लिया। पिस्टल व तीन मिसफायर गोली बरामद की गई है। थानेदार ने बताया कि पुलिस को देखते ही आरोपित भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे दबोच लिया गया। इधर, मानिकपुर निवासी अमन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अमन पर शराब मामले के साथ हत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना पर वैशाली पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। थानेदार ने बताया कि दोनों आरोपितों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरास...