लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। गोंड़ा के अयोध्या-गोंडा हाईवे पर गुरुवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्तेदारी से लौटकर बारात में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। पाठक पुरवा वजीरगंज निवासी विशाल पासवान (22) पुत्र माता प्रसाद और अनिल पासवान (19) पुत्र राजकुमार गुरुवार को खोरहंसा के पांडेयपुर गांव में रिश्तेदारी गए थे। वहां से दोनों बाइक से रामपुर टेंगरहा में आयोजित एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान डुमरियाडीह के बनघुसरा स्थित पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची एंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.