भदोही, जनवरी 2 -- भदोही, संवाददाता। बारात में गए दोस्तों ने पहले महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर कुछ दिनों के बाद निमंत्रण देने वाले युवक को अधमरा कर दिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर कोइरौना पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। कोइरौना थाना क्षेत्र के औझापुर निवासी श्याम सुंदर ने अपर सत्र न्यायाधीश एससीएसटी, भदोही, ज्ञानपुर के यहां प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि गत वर्ष 2024 की पांच बजे शाम को जंगीगंज-धनतुलसी मोड़ पर भतीजे निगम को आरोपितों ने अमधरा करने का काम किया। इतना ही नहीं, जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। भतीजे राम निगम की शादी दो जून 2024 को थी। उसने भदोही कोतवाली क्षेत्र के कुकरौठी निवासी दोस्तों अनुराग यादव उर्फ हीरो, कार्तिक यादव, विमल यादव, आशीष यादव, गोपाल यादव को शादी का न्यौता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.