अमरोहा, दिसम्बर 4 -- बारात में विवाद के बाद पिता-पुत्र समेत चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव खानपुर नवादा निवासी एक युवक की बारात बीती एक दिसंबर को मुरादाबाद जिले के कांठ क्षेत्र में गई थी। वहां अर्जुन का गांव के ही निवासी विपिन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तब मौजूद लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। आरोप है कि इसके बाद लौटते समय गांव के पास विपिन ने अपने साथियों के साथ अर्जुन व उसके परिवार को घेरकर मारपीट की। अर्जुन व उसके पिता सतवीर के अलावा केसर, राय सिंह घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में आरोपी विपिन, सोनू, बादल व सोशिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.