प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 9 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के कटरा मेदनीगंज चौराहे के पास स्थित एक मैरेज हॉल में रविवार रात लालगंज कोतवाली के पूरेनोती से बारात आई थी। जयमाल के दौरान स्टेज के पास कुछ युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इससे बारात में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन बारातियों लालगंज पूरेनोती के ऋषभ तिवारी, आनंद तिवारी और शिवम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ पुष्पराज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...