संवाददाता, मार्च 7 -- यूपी में अयोध्या जनपद के इनायत नगर थाना क्षेत्र में बारात में फायरिंग से एक ईंट भट्ठा मजदूर किशोर की मौत हो गई, जबकि भट्ठे पर ही काम करने वाला एक अधेड़ गोली लगने से घायल हो गया है। घायल अधेड़ को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। फायरिंग का आरोपी शख्स फरार हो गया है। पुलिस उसकी दबिश की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के बारुन बाजार स्थित बूढ़नपुर गांव में कुमारगंज थाना क्षेत्र के बावां गांव से बारात आई थी। द्वार पूजा के समय फायरिंग की जा रही थी इसी दौरान बंदूक से निकली एक गोली बारात में भोजन करने आए क्षेत्र के ही एक ईंट भट्ठा पर काम करने वाले किशोर के सिर में लगी और दूसरे मजदूर के कं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.