मेरठ, फरवरी 12 -- जानीखुर्द। रसूलपुर धौलड़ी गांव में मंगलवार की देर रात बारात चढ़त के दौरान दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान व चाकूबाजी भी गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो चाकू बरामद किए। वहीं आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात रसूलपुर धौलड़ी निवासी देवेंद्र गोस्वामी की बेटी की बरात दिल्ली के करावलनगर से आई थी। देर रात बारात चढ़त के दौरान गांव निवासी अमित कुमार का बेटा विराट अपने साथी कासिम, हसन व विकास के साथ बारात में डांस कर रहा था। इस दौरान उनका विवेक पुत्र मोनू शुक्ला निवासी चौधरी कालोनी बुराड़ी दिल्ली, करन व अनुराग पुत्र सुभाष गिरी से डांस करने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट हो गई। इस दौरान चाकू से हमला किया गया। इससे बारात में अफरा तफरी मच गई। हमले में विरा...