हरदोई, फरवरी 21 -- बेहंदर। चचेरे भाई की बारात में शामिल होने आए एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कुंडा गांव से रिंकू की बारात कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहंदर स्थित एमआर मैरिज लॉन आई थी। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे जयमाल के दौरान सूचना मिली कि दूल्हे के चचेरे भाई सतीश को मैरिज लॉन से लगभग 500 मीटर आगे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। हादसा इतना भीषण था कि सतीश का सिर क्षतRs.-विक्षत हो गया। बारातियों ने उसे सीएचसी बेहंदर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना कासिमपुर के इंस्पेक्टर घनश्याम राम मौके पर पहुंचे। घटना की खबर मिलते ही बारात में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। वहीं, मृतक के कुंडा गांव मे...