पीलीभीत, फरवरी 22 -- बीसलपुर। रामनगर कालोनी में मामूली बात को लेकर पांच लोगों ने मिलकर एक युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमलाकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर के मोहल्ला रामनगर कालोनी निवाी पंकज कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह रामलीला रोड पर शादी समारोह में गया हुआ था। आरोप है कि तभी अभिषेक का फोन आया और गाली गलौज करने लगा। गालियां देने का जब विरोध किया। तो वह अपने चार अन्य साथियों को लेकर आया और उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने अभिषेक व चार अन्य के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.