बागपत, फरवरी 24 -- बागपत। काठा गांव से दिल्ली के वजीराबाद गई बारात में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक काठा गांव का रहने वाला था। उसकी हत्या गांव के ही रहने वाले दिल्ली पुलिस के जवान ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की। सोमवार को मृतक युवक के शव का काठा गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। काठा गांव के रहने वाले गौरव की गत दिवस दिल्ली के वजीराबाद में बारात गई थी। बताया जाता है कि बारात की चढ़त के दौरान काठा के रहने वाले आशीष उर्फ मोंटी की गांव के ही रहने वाले प्रवेश से कहासुनी हो गई। प्रवेश दिल्ली पुलिस का जवान है। कहासुनी के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि प्रवेश ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से आशीष को गोली मार दी, जिससे आशीष की मौत हो गई। गोली चलते ही बारात में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में आशीष को अस्पताल ले जाया गया, ल...