मुरादाबाद, फरवरी 23 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात में खाना खिलाने के दौरान बाराती और घरातियों के बीच जमकर कुर्सी-प्लेटें चली। मारपीट की इस घटना में चार महिलाएं घायल हो गई। बारात में मारपीट की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख मामला शांत हो गया। मारपीट में घायल लोग थाने पहुंचे। पुलिस घायल महिलाओं को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव गदीपुर में गांव से एक युवक की बारात अपने ही गांव में गई थी। इस दौरान बारात में मेहमान खाना खा रहे थे। जानकारों की मानें तो बारात में मेहमानों को खाना खिलाने के दौरान एक युवक के ऊपर सब्जी गिरने से उसके कपड़े खराब हो गए। दोनों पक्षों में जमकर कुर्सियां व प्लेटें चली, जिसमें चार महिलाएं घायल हो गई। वहीं घायलों ने तहरीर में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.