सुल्तानपुर, फरवरी 22 -- दोस्तपुर, संवाददाता। मकरहा (शाहपुर) में आई एक बारात के दौरान मामूली कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जौनपुर जनपद के थाना सरपतहाँ अंतर्गत ग्राम कम्मरपुर निवासी रबी कुमार बिन्द, शुक्रवार को अपने गांव से आई बारात के साथ मकरहा (शाहपुर) थाना दोस्तपुर पहुंचे थे। आरोप है कि देर रात भोजन करने के बाद जब वह अपनी मोटरसाइकिल के पास पहुंचे। तभी महेन्द्र निवासी ग्राम पिपरौल थाना सरपतहा जनपद जौनपुर अपने साथियों के साथ आ गया। उसके बाद महेन्द्र ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने अपने साथियों के साथ लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की। मारपीट में रबी कुमार के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी घटना के बाद से जान से मारने की धमकी दे रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.