हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 12 -- बिहार के बक्सर में पदस्थापित अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह के छोटे भाई की बारात में बदमाशों ने मारपीट की। इस दौरान बदमाश बैग काटकर एक लाख रुपए लेकर फरार हो गए। घटना सासाराम के नगर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर सिविल लाइन के पास हुई। बताया जाता है कि बदमाशों ने काली मंदिर से सिविल लाइंस तक उनका पीछा किया। मामले में एडीएम सह अपर जिला दंडाधिकारी के पिता दिनेश प्रसाद सिंह ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि रविवार की देर शाम कंपनी सराय (काली मंदिर) के रास्ते पुरानी जीटी रोड होते हुए होटल मंगलम के लिए बारात लेकर घर से निकले थे। बारात में करीब 100 से अधिक महिलाएं शामिल थीं। सभी महिलाएं जेवर पहनी हुई थीं। जैसे ही सिविल लाइन के सामने बारात पहुंची कि बदमाश सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.