कन्नौज, फरवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। औरैया जनपद से एक बारात में शामिल होने आए युवक के साथ नशे में धुत लोगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि पानी डालने के विवाद में नशेबाजों ने उसके साथ मारपीट की और उसके पास से नगदी व सोने की अंगूठी लूट ली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। औरैया जनपद के ऐरवा कटरा निवासी गजेंद्र सिंह उर्फ सौरभ ने बताया कि वह रविवार की शाम छिबरामऊ के विशुनगढ़ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने आया था। यहां पानी डालने को लेकर कुछ युवक नशे में हुड़दंग कर रहे थे। जब उसने पानी डालने से रोका। इस पर उनसे बड़ों ने उसे एक तरफ पकड़ कर ले जाकर मारपीट की और उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपए की नगदी तथा सोने की अंगूठी लूट ली। उन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने रविवार की दोपहर कोतवाली पहुंचकर अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.