बदायूं, फरवरी 20 -- उझानी। इलाके के गांव अब्दुल्लागंज में बारात निकासी के दौरान अनियंत्रित हुई कार की टक्कर से महिलाओं के झुंड में शामिल एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला के पति ने चालक के खिलाफ शराब पीकर कर चलाकर जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब्दुल्लागंज निवासी नेम सिंह पुत्र दरबारी का आरोप है कि गुरुवार को दोपहर के समय गांव से बारात की निकासी हो रही थी। उसी समय बारात में शामिल कार चालक ने शराब के नशे में कार दौड़ा दी। जिससे उसकी पत्नी महारानी टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं कई और महिलाओं के भी चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...