सीतामढ़ी, फरवरी 16 -- सीतामढ़ी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। शिव बारात की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। जानकी स्थान से लेकर पुनौरा धाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिससे पूरा शहर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। शहर के विभिन्न शिवालयों में भी सुबह से भक्तों का पूजा-अर्चना करने को लेकर तांता लगा रहा। शहर के हर शिवालयों में सुबह से ही भीड़ देखी जा रही थी। जगह-जगह विभिन्न समितियों और श्रद्धालुओं द्वारा स्टॉल लगाकर शिव बारात में शामिल लोगों और भक्तों का स्वागत किया गया। पुंडरीक आश्रम स्थित पुंडरीकेश्वर महादेव मंदिर से निकली शिव बारात काफी आकर्षक और मनमोहक रही। बारात में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, नंदी और विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही...