गिरडीह, फरवरी 22 -- बगोदर प्रखंड के डोरियो अंतर्गत जमुनिया के पास कोनार नहर में स्थित पुल डेंजर साबित हो रहा है। तिरला मोड़ - चिचाकी मेन रोड में स्थित यह पुल इन दिनों सड़क हादसों के लिए जाना जा रहा है। यहां आए दिन सड़क हादसा हो रहे हैं। गनीमत की बात यह है कि अब तक किसी की जान नहीं गई है। शनिवार रात में एक बार फिर यहां सड़क दुघर्टना हुई और बारात के लिए जा रही कार पुल के नीचे नहर में गिर गई। जिससे कार पर सवार कई लोग घायल हो गए। रात्रि 11 बजे के करीब दुर्घटना होने के कारण आसपास के लोगों को घटना की जानकारी नहीं हुई और घायल लोग मदद के लिए चीख-पुकार करते रहे। हालांकि इस बीच इस रोड होकर जा रहे एक बाइक की नजर नहर में गिरी कार पर पड़ी तब वे घायलों की मदद में आगे आए। इस बीच बारात जा रही दूसरी गाड़ी भी पहुंची और फिर लोगों के सहयोग से घायलों को डुमरी...