गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सहजनवा के महुआ गांव में गुरुवार को बारात जाने के लिए बाइक न मिलने पर एक युवक ने अपने पिता और भाई पर ब्लेड से गले पर हमला कर दिया। घटना में पिता की गर्दन पर गंभीर चोट आई, जबकि दूसरा भाई भी चोटिल हो गया। एक अन्य भाई खून देखकर बेहोश हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार रविन्द्र निषाद (56) राजगीर का काम करते हैं। उनका बेटा विशाल, जो पेंट-पॉलिश का काम करता है, बुधवार की रात में गांव के एक व्यक्ति के बारात में जाने के लिए बाइक मांग रहा था। पिता ने बाइक देने से इनकार कर दिया, इससे गुस्साए विशाल ने रात ब्लेड खरीद कर रख लिया और जैसे ही मौका मिला गुरुवार को विशाल ने पहले अपने पिता रविन्द्र निषाद और भाई विनय पुत्र रविन्द्र पर ब्लेड से गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। परिजनों के ...